धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
हिमाचल प्रदेश के निर्माता पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन सुजानपुर में वार्ड नंबर 6 में किया गया । इस अवसर पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अंजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैप्टन रंजीत सिंह ने अपनी संबोधन में कहा की जो हिमाचल की तस्वीर और तकदीर राजा वीरभद्र सिंह के समय में बदली गई है शायद उनसे पहले यह कोई नहीं कर पाया होगा। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजा वीरभद्र सिंह अपने समय के विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे और आने वाले समय में भी उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर सुजानपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विनय शर्मा, सुषमा शर्मा, सुलोचना सूद, बीना धीमान, सीमा सरोच, मनोज ठाकुर, जैसी राम बिमल, अमृत आजाद, सोनिया ,मधु बाला, सुलोचना देवी, सिद्धार्थ वालिया, सुरजीत छोटू , राकेश अग्निहोत्री,प्रदीप शर्मा, जगरनाथ ठाकुर, शिक्षा मट्टू, सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






