ब्रेकिंग न्यूज़

तीसा स्कूल के बच्चों और शिक्षकों पर न हो कार्रवाई, राजपूत महासभा और राजपूत कल्याण सभा ने उठाई मांग 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

राजपूत महासभा, हमीरपुर जिला एवं राजपूत कल्याण सभा, हमीरपुर जिला चंबा जिले के तीसा उपमंडल के एक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक के संबंध में सामने आए घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

विद्यार्थियों द्वारा एक कार्यक्रम प्रस्तुत नाटक में आरक्षण के कारण वर्तमान पीढ़ी की प्रतिभा को नजरअंदाज होते हुए दिखाया गया और शिक्षा और प्रतिभा को निखारने के लिए कमजोर वर्गो को आरक्षण देने की मांग की गई जिसमे कुछ भी गैर कानूनी या गैरसंवैधानिक नहीं है ।नाटक मे कहीं भी कोई जाति आधारित टिप्पणी नहीं की गई है |ज़ब कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है। किसी भी सरकारी नीति, कानून अथवा व्यवस्था पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने विचार रखना संवैधानिक व्यवस्था का हिस्सा है।

 

ऐसे में इस प्रस्तुति के आधार पर विद्यार्थियों एवं संबंधित अध्यापक के विरुद्ध जांच अथवा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की संभावनाओं से समाज में अनावश्यक भय और असंतोष का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। विद्यालय शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है, न कि उन्हें अपने विचार व्यक्त करने से हतोत्साहित करना। राजपूत समाज अनुसूचित जाति आयोग द्वारा की जा रही किसी भी जांच या कार्रवाई का पुरजोर विरोध करता है और प्रदेश सरकार से मांग करता है इसी तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग का भी तुरंत गठन किया जाए ताकि सामान्य वर्ग के समाज को भी अपनी समस्याओं को उठाने का उचित मंच मिल सके |

 

राजपूत महासभा एवं राजपूत कल्याण सभा, हमीरपुर जिला माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षा मंत्री से आग्रह करती है कि इस मामले में विद्यार्थियों तथा संबंधित अध्यापक के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। यदि किसी प्रकार की जांच हो भी रही है तो वह निष्पक्ष, तथ्यों एवं विधि के अनुरूप हो तथा केवल किसी विचार की अभिव्यक्ति को दंड का आधार न बनाया जाए।

 

सभा ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के विरुद्ध किसी प्रकार की अनुचित अथवा प्रताड़नात्मक कार्रवाई की गई , तो राजपूत महासभा, राजपूत कल्याण सभा तथा हिमाचल प्रदेश का सामान्य वर्ग समाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगा तथा आवश्यक होने पर शांतिपूर्ण जनआंदोलन चलाने के लिए भी बाध्य होगा।और इसका ज्ञापन मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया

 

साथ ही, हिमाचल के सभी विधायकों एवं सांसदों से इस विषय पर अपना स्पष्ट रुख सार्वजनिक करने का आग्रह किया गया । यह समय लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के पक्ष में स्पष्ट और जिम्मेदार नेतृत्व दिखाने का है।

सभा मानना है कि किसी भी विषय पर मतभेद का समाधान संवाद, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। विद्यार्थियों और शिक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई समाज में सकारात्मक संदेश नहीं देगी। राज्य सरकार से अपेक्षा है कि वह शिक्षा के वातावरण को भयमुक्त बनाए रखे तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और विधि के शासन की भावना के अनुरूप निर्णय ले।साथ ही अन्य जाति आधारित अयोगों की तर्ज पर सरकार तुरंत सामान्य वर्ग आयोग का गठन करे ताकि सामान्य वर्ग को भी एक संवैधानिक मंच अपनी समस्यायों को रखने का मिले |

पत्रकार वार्ता मे अध्यक्ष राजपूत कल्याण सभा और महासचिव महासभा जोगिंदर ठाकुर राजपूत महासभा के महासचिव अजय रानोथ सचिन सुरेश कटोच जिला कार्यकारिणी सदस्य बंटी ठाकुर महेंद्र सिंह भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश वनियाल जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ठाकुर कल्याण सभा के पैटर्न यशपाल मन्हास, सचिव संतोष राणा उपस्थित रहे ।

 

जारीकर्ता:राजपूत महासभा, हमीरपुर जिला राजपूत कल्याण सभा, हमीरपुर जिला

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh