जलशक्ति विभाग ने की पानी के सदुपयोग की अपील

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जल शक्ति विभाग के हमीरपुर उपमंडल के सहायक अभियंता ने सभी लोगों से पानी के सदुपयोग की अपील की है।

शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सहायक अभियंता ने कहा कि लगातार भारी गर्मी के कारण सभी जल स्रोतों के जल स्तर में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। इससे विभिन्न पेयजल योजनाओं में कम पानी लिफ्ट हो पा रहा है। सहायक अभियंता ने सभी लोगों से पानी के सदुपयोग की अपील करते हुए कहा कि वे सिंचाई और गाड़ियों की धुलाई इत्यादि के लिए पीने के पानी का प्रयोग न करें।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh