हिमाचल के निचले इलाकों में फिर हिट वेव की मार, हीट वेव को लेकर कल से 48 घंटे का येलो अलर्ट

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि 17 जून के आस पास प्रदेश में प्री मानसून आने की संभावना है। लिहाजा उसके बाद प्रदेश में हिट वेव से भी राहत मिलने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश के सामान्य तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिल सकता है। सुरेंद्र पॉल ने बताया की जिला हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में कल से हीट वेव को लेकर 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सुरेंद्र पांडे बताया हालांकि 17 से 18 जून तक प्रदेश में प्री मानसून के आने की उम्मीद है ऐसे में प्रदेश के सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी के साथ प्रदेश में हीट वेव से भी राहत मिलेगी ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh