धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एपीएमसी हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का कार्य भार ग्रहण करने के बाद किसानों की चिंता करते हुए आज प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 17वीं किस्त किसानों के खाते में डाल दी। जिस देश भर के लगभग 9.03 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला जिससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के अन्नदाताओं के प्रति कितने संवेदनशील है।
अजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 10 वर्षों में गरीब, महिला, युवा, किसान सभी वर्गों के हितों की रक्षा करते हुए इनका समान विकास किया है। देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों की मदद से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया और आने वाले वर्षों में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मोदी ने निर्धारित किया है ।
अजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने देश और दुनिया में भारत को एक नई पहचान दिलाई है । उन्होंने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में मोदी देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए संकल्पित है और पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के साथ तथा उनके संकल्पों के साथ खड़ा है। किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का समस्त किसान बागवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि डालने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






