जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिताएं ग्रामीण स्तर पर की जाएगी आयोजित 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

बास्केटबॉल खेल को जिला हमीरपुर में उच्च स्थान तक पहुंचाने के लिए जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन और कड़े प्रयास करेगी संगठन में निर्णय लिया है कि इस खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए अंडर 14से 17 लड़के लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अब ग्रामीण स्तर पर भी की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य या रहेगा कि जिस क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं की रुचि नहीं है इन युवाओं में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया । इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की, जबकि विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं संघ के चेयरमैन सुरेश रनौत ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल को ऊपर उठने के लिए संघ द्वारा जो भी प्रयास किया जा रहे हैं । उन प्रयासों में वह पूर्ण रूप से संघ के साथ है जहां पर भी किसी प्रकार की कोई कमी सामने आती है तो उसे कमी को पूर्ण करने के लिए वह संघ के साथ दिन-रात खड़े हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी पदाधिकारी एक जुटता के साथ इस खेल को ऊपर उठने के लिए निस्वार्थ भावना से आगे आए।  एक निजी होटल के सभागार में आयोजित इस बैठक में महासचिव संजय ठाकुर ने सर्वप्रथम अब तक संघ द्वारा किए गए खर्च का विवरण हाउस में रखा । इस दौरान सभी पदाधिकारी ने खेल को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए अपने-अपने विचार रखें। वहीं पर सर्व सहमति से या निर्णय लिया गया कि संघ के सभी पदाधिकारी वार्षिक सदस्यता शुल्क अप्रैल माह तक जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे।

संघ के प्रवक्ता सुरेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में या भी निर्णय लिया गया कि संघ की वर्ष में दो बार बैठक आयोजित की जाएगी। यदि संघ द्वारा कोई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तो इस प्रतियोगिता के दौरान संघ की अलग से बैठक आयोजित की जा सकेगी। वही सभी पदाधिकारियों ने इस बैठक में सहमति जताई की सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर संघ की सदस्यता की ओर अपने-अपने प्रयास करेंगे । संघ में अधिक से अधिक सदस्य जोड़कर इस दौरान ली जाने वाली सदस्यता शुल्क राशि को खेल के उत्थान पर खर्च किया जाएगा।  वहीं गरीब खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर प्लेटफार्म तक पहुंचाने का सभी ने निर्णय लिया। इस बैठक में पहुंचे पदाधिकारी ने यह भी सहमति जताई कि बास्केटबॉल खेल एक अहम भूमिका रखता है इससे जुड़ने वाले युवाओं ने अब तक कई क्षेत्र में अपने भविष्य को ऊंचा किया है। वहीं कई ऐसे भी खिलाड़ी है जो भारतीय सेवा में अपनी सेवाएं दे भी रहे हैं और सेवाएं देने के बाद वह उच्च पदों से सेवानिवृत भी हुए हैं लेकिन अभी युवाओं में नशे का जिस तरह प्रचलन बढ़ रहा है उसे रोकने के लिए संघ के पदाधिकारी अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल के साथ जोड़ेंगे ताकि युवा खेल से जुड़कर अपने करियर के साथ-साथ शरीर को अरिष्ट वशिष्ठ बना सके।  इस बैठक में संघ के वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र लाख लगवाड़, बलवीर ठाकुर, प्रीतम सिंह, संजय चौहान ,अजय कुमार, अनिल सेठी ,मनोज कुमार ,मनोज पटेल, विपिन कुमार ,विपिन चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh