लोकतंत्र में सबको अपना पक्ष रखने का अधिकार क़ाज़ा की घटना का चुनाव आयोग ले संज्ञान: धूमल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

लाहौल स्पीति के क़ाज़ा में मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के काफिले व जनसभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए प्रदर्शन व विघ्न डालने को निन्दनीय बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल के व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अधिकार होता है लेकिन जो आज लाहौल स्पीति के क़ाज़ा में सुश्री कंगना रनौत के काफ़िले व जनसभा के दौरान हुआ है वह बहुत ही निंदनीय है और निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि इस सारी घटना के लिए स्थानीय प्रशासन समेत प्रदेश सरकार पूर्णतः उत्तरदाई है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को इस सारी घटना का संज्ञान लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे से इस तरह की किसी भी प्रकार की घटनायें किसी भी पार्टी या उम्मीदवार के द्वारा ना की जाए। पूर्व मुख्यमंत्री जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं सदैव निंदनीय रही हैं और सदैव निंदनीय रहेंगी।

 

हमीरपुर लोकसभा के सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कंगना रणौत की जनसभा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गणित का कड़े शब्दों में निंदा की है और इस घटना को शर्मनाक करार दिया है और उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने के अलग-अलग तरीके होते हैं लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार के संरक्षण में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंडी जनसभा व काफिले का विरोध किया वह सही नहीं है। यह प्रदेश मि महिलाओं के सम्मान में कुठाराघात है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh