धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भाजपा जिला हमीरपुर के उपाध्यक्ष अभयवीर लवली की माता रमा चौहान का हृदय गति रुकने से गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। इसपर भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व में प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, आई पी एल के चेयरमैन अरुण धूमल, भाजपा जिलाध्यक्ष देसराज शर्मा, व्यवसाई विजय भंडारी सहित सम्पूर्ण भाजपा परिवार ने गहरी सांत्वना प्रकट की है।
अचानक हुए निधन से इलाका वासी भी सदमे में हैं। गौरतलब है कि 13-मई सुबह रमा देवी की अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत पेश आने लगी। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बड़सर के एक निजी अस्पताल को रेफर किया गया। परन्तु डॉक्टरों की अनेक कोशिशों के बावजूद भी उनको बचाया नहीं जा सका।तत्पश्चात उनके बड़े सुपुत्र विश्वजीत चौहान, जो कि दुबई में व्यवसाय करते हैं, को सूचित करके बुलाया गया और आज उन्होंने अपनी दिवंगत माता को मुखाअग्नि दी। अभयवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि 25-मई को धरमशांति का आयोजन रखा गया है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






