सुजानपुर में खोला गया कांग्रेस पार्टी कार्यालय, मंत्री यादविंदर गोमा ने किया शुभारंभ

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर

सुजानपुर के मुख्य बस स्टैंड पर आज आयुष कानून विभाग सेवाएं एवम खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश यादविंदर गोमा ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक अनौपचारिक भेंट में खेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक जुट है और इन चुनावों में जीत प्राप्त कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक बार फिर मजबूत सरकार बन कर उभरेगी।  उन्होंने टिकट आवंटन के मामले पर कहा कि टिकट का फैसला कांग्रेस हाई कमान द्वारा शीघ्र ही ले लिया जाएगा और टिकट आवंटन के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा सर्वे अभियान चलाया गया है। उसमें जो भी उपयुक्त उम्मीदवार जीतने की स्थिति में होगा । उसे शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी का टिकट आवंटित कर दिया जाएगा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh