धर्मपुर एक्सप्रेस। सोलन
प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के लोगो को लगभग 186 करोड़ों रूपये के विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। जिसमे मुख्यमंत्री ने चम्बाघाट में कृषि कार्यालय का उद्घाटन , वैंडर मार्किट सोलन के उद्घाटन सहित अनेको उद्घाटन व शिलान्यस किये।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल , लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात सोलन के पुराना बस अड्डे पर मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी की सरकार है ओर प्रदेष हित में कार्य निरन्तर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौकापरस्त नेता जो गये है उन्हें जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने पांच साल सरकार चलाने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के लिये राजस्व कानून में बदलाव किया जिस से अभी तक 90 हजार परिवारों के इंतकाल हो चुके है तो वहीं सात हजार लोगो की तक्सीम हो चुकी है।
वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सोलन से नये आगाज के साथ मुख्यमंत्री आये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





