धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर द्वारा ग्राम पंचायत भगेटू के गांव भगेटू में एचआईवी एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के अग्निहोत्री ने किया। मुख्य अतिथि ने आए हुए युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि एचआईवी एड्स कैसे फैलता है और इसकी रोकथाम कैसे की जा सकती है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी दी उनके साथ आए हुए प्रोजेक्ट मैनेजर डॉक्टर सुनील शर्मा ने भी अपने विचार रखें सभी उपस्थित महिलाएं और युवाओं ने महत्वपूर्ण बातें सुनी और बातों पर अमल करने का आह्वान किया आए हुए सभी अतिथियों को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में पीएचसी मेड की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वर्षा ने महिलाओं और युवाओं से एचआईवी एड्स के बारे में प्रश्न जवाब भी पूछे गए। जिसमें युवाओं और महिलाओं में जागरूकता का आभास हुआ। कार्यक्रम में मौजूद आशा वर्कर सीमा कुमारी, फीमेल हेल्थ वर्कर सरिता देवी उनके साथ मीनाक्षी वार्ड पंच जगदीश चंद्र सुमन देवी ग्राम सुधार के प्रधान महेंद्र सिंह जिला कोऑर्डिनेटर डिसएबल हेल्पलाइन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया से राजन कुमार, समाजसेवी राकेश कुमार साथ में नरेश कुमार वालंटियर कमल और उनके साथ आए हुए सभी युवाओं ने साथ दिया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






