धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
नगर परिषद सुजानपुर की पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर आठ की पार्षद बीना धीमान व महिला मंडल एक महिला बेरोजगार के पक्ष में उतर गया है धीमान की अगुवाई में उप मंडल अधिकारी नागरिक से इनका प्रतिनिधित्व मंडल मिला तथा बेरोजगार महिला को न्याय दिलाने की गुहार लगाई महिला बेरोजगार का आरोप है कि सुजानपुर नगर परिषद में बैक डोर एंट्री के माध्यम एक अन्य कर्मी की तैनाती कर दी जबकि मेने तीन वर्ष से अधिक नगर परिषद सुजानपुर में अस्थाई तौर पर कार्य किया लेकिन उसके बावजूद उनको प्राथमिकता ना देने की बजाय एक अन्य व्यक्ति की बैक डोर तैनाती कर दी गई पीड़ित महिला ने सीधे तौर पर नगर परिषद पर भेदभाव का आरोप लगाया है
नगर परिषद सुजानपुर की वार्ड 8 की निवासी निशा कुमारी पत्नी सनी कोंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री की जिओ तकनीक योजना के तहत उन्होंने वर्ष 2019-22 तक निशुल्क अपनी सेवाएं नगर परिषद कार्यालय में दी तथा दो वर्ष कार्य करने के उपरांत उन्होंने एक वर्ष का कार्य वतोर डाटा ऑपरेटर के तौर पर अस्थाई तौर पर किया जिसमें इस पद पर फिर से अस्थाई तौर पर नियुक्ति का पद रिक्त था लेकिन हेरत है कि मेरी सेवाओं को दरकिनार करते हुए नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर द्वारा एक अन्य कर्मी की अस्थाई तौर पर इस पद पर नियुक्ति कर दी गई जबकि सी एल सी योजना के तहत इस पद के लिए मेंने भी अपना नाम दर्ज करवा रखा था लेकिन मुझको इस नियुक्ति के लिए कोई भी सूचना नहीं दी गई जबकि प्राथमिकता के तौर पर मैं सेवाओं के लिए पूरी तरह इच्छुक थी तथा गरीब परिवार होने के नाते मैं नगर परिषद कार्यालय की नियुक्ति पर वतोर औपचारिकताओं को भी पूरी करती थी
निशा कुमारी ने बताया कि भी इस भेदभाव के रवैया से काफी आहत है तथा मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं इसी मुद्दे को लेकर के नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं बार पार्षद बिना धीमान महिला मंडल बेरोजगार महिला निशा के पक्ष में उतरकर उपमंडल अधिकारी नागरिक से मिला तथा न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि भेदभाव करवाया बंद ना किया तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






