पोस्ट कोड 962 पेपर लीक मामले में उमा आजाद को भेजा पुलिस रिमाड़ पर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

रद्द किए गए हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग सचिवालय क्लर्क ग्रेड पोस्टकोड 962 पेपर लीक मामले को लेकर विजिलेंस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए रवि कुमार और सोहन कुमार को कोर्ट ने 13 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। उधर विजिलेंस ने उमा आजाद को भी इस मामले में नामजद किया है और कोर्ट ने उसे रविवार तक रिमांड पर भेजा है।सचिवालय क्लर्क ग्रेड एग्जाम का नया मामला दर्ज जो नया मामला दर्ज हुआ है, वह सेक्रेट्रिएट क्लर्क ग्रेड का है। यह पिछले साल अप्रैल में हुआ है। इसका पेपर तो हो गया था, लेकिन इसका रिजल्ट पेंडिंग है।

 

एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ का कहना है कि पोस्ट कोड 962 में दो लोगों को की गिरफ्तार किया गया है उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है उमा आजाद से भी इस मामले पर जांच होगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh