मट्टनसिद्ध बाईपास पर दुकानदारों से मिले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने सोमवार को जिला मुख्यालय से बिलासपुर की ओर जाते हुए मट्टनसिद्ध बाईपास पर रूककर स्थानीय लोगों से वार्तालाप की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से भेंट करते हुए समस्त देश व प्रदेश वासियों को भगवान श्रीराम जी के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा पर बधाई भी दी।

केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से हमीरपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा को “राज किरण फूड हब” खोलने पर बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर बतौर कार्यकर्ता उनकी कार्यप्रणाली की खुले दिल से प्रशंसा की। इससे पहले मट्टनसिद्ध बाईपास पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं दुकानदारों द्वारा केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया गया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh