केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा  का सफलतापूर्वक आयोजन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य व परीक्षा के जिला समन्वयक  विश्वास शर्मा की अध्यक्षता व सीबीएसई बोर्ड के प्रतिनिधि  राजीव शर्मा व  कुलदीप सैनी की देखरेख में जिला हमीरपुर के छह केंद्रों में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की सीटेट की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 21 जनवरी , 2024 को सीटेट के पहले स्लॉट का पेपर जिलाभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर, टीआर डीएवी कांगू, हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर, कैरियर पांइट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय, हमीरपुर व हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में सुबह के 9.30 बजे से दिन के 12 बजे तक हुआ व दूसरे स्लॉट का पेपर दोपहर 2 बजे शुरु होकर सांय 4:30 बजे संम्पन हुआ।

 

जिला हमीरपुर में CTET के पेपर 1 के लिए 2820 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 2328 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए । डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर मे 480 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था इसमें से 404 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए , टीआर डीएवी कांगू में 600 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था इसमें से 487 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए इसी तरह हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर मे 480 मे से 394, कैरियर पांइट यूनिवर्सिटी मे 420 मे से 335 , हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर मे 360 मे से 303 व हिम अकादमी पब्लिक स्कूल मे 480 मे से 405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए ।

 

डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक  विश्वास शर्मा  ने बताया कि कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक थैली, कैलकुलेटर, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर आदि को परीक्षा हॉल में लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई । इसके अलावा, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, घड़ी/कलाई घड़ी, वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, सोना/कृत्रिम आभूषण आदि जैसे संचार उपकरणों को लेकर जाने की अनुमति भी नहीं थी।यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई।

विश्वास शर्मा जी ने बताया कि जिले के सभी केन्द्रो पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग का योगदान सराहनीय रहा । उन्होंने पुलिस विभाग के इस योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया।

 

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh