क्रस्ना लैब द्वारा की गई स्ट्राइक का अस्पतालों पर कोई प्रभाव नहीं : स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल 

धर्मपुर एक्सप्रेस ब्यूरो । सोलन 

प्रदेश में स्थापित क्रस्ना लैब ने अपनी सेवाएं देना बंद कर दिया है जिसके कारण अस्पताल में आए मरीजों को जहा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही इस मुद्दे पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल का बड़ा बयान सामने आया है ।

 

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री सोलन पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि क्रस्ना लैब द्वारा जो निर्णय लिया गया है वो असंतोषजनक है। क्रस्ना लैब ने जो स्ट्राइक की है उसका हमें कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हम इसके लिए तैयार है और हमारे पास अस्पातलो में सरकारी लैब है और मरीजों के टेस्ट भी वही करेंगें और साथ ही कहा कि क्रस्ना लैब के काम करने का तरीका ही असंतोषजनक है और वो काम करने योग्य है भी नहीं है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh