संवाददाता अवाहदेवी
एडवोकेट संजीव कुमार डोगरा को हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। एडवोकेट संजीव भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा के रहने वाले है। हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश वि .वि शिमला से कानून की पढ़ाई की हुई है। उनकी नियुक्ति के उपरांत उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है, कार्यकर्ता व्यक्तिगत तौर पर मिलकर व सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।
कॉलेज स्तर से ही एबीवीपी में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वह वर्ष 2011 में समीरपुर वार्ड से पंचायत समिति सदस्य चुन गए थे और इस दौरान इन्होंने चीन में आयोजित यूथ कर एक्सचेंज कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
इसके बाद वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत बागबाड़ा के प्रधान भी रहे हैं। वह वर्ष 2017 में पंचायती राज महासंघ के जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला सचिव 4 और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य के तौर के पर काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का आभार जताया है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






