व्यास नदी में समाये युवक की तलाश जारी, बीबीएमबी नंगल से पहुंचे विशेष गोताखोर

हमीरपुर।

सुजानपुर की पुंग खंड के साथ बहती व्यास नदी में समाये युवक की तलाश के लिए बीबीएमबी नंगल से विशेष गोताखोरों की टीम स्पोर्ट पर पहुंच गई है । टीम में शामिल डाईवर्स ने डूबे युवक की तलाश का कार्य प्रारंभ कर दिया है । सुजानपुर पुलिस की मौजूदगी में सर्च अभियान किया जा रहा है । बताते चले कि गुरुवार देर शाम को हमीरपुर जिला मुख्यालय का एक युवक सुजानपुर की पुंग खंड के साथ बहती व्यास नदी में समा गया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक डूबे युवक का कोई अता-पता नहीं चल पाया है । सुजानपुर प्रशासन ने युवक की तलाश के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड नंगल से विशेष गोताखोर मंगवाए हैं। जिन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

थाना प्रभारी ललित महंत की माने तो तीन गोताखोर व्यास नदी में उतरकर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं आशा है कि जल्द ही परिणाम सामने होंगे । बताते चलें कि गुरुवार को चार युवक जिला मुख्यालय से यहां पहुंचे थे और व्यास नदी में उतरकर उन्होंने नहाना प्रारंभ कर दिया था। इसी बीच हमीरपुर हीरानगर वार्ड नंबर 1 का युवक नहाते नहाते व्यास नदी में समा गया । जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh