पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा समर्पित व समर्थित उमीदवार मगलेश ठाकुर को “विजय भव” का दिया आशीर्वाद

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भाजपा समर्थित व समर्पित जिला परिषद वार्ड नंबर-4 ऊहल से उम्मीदवार मगलेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मगलेश ठाकुर को “विजय भव” का आशीर्वाद देते हुए कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका आशीर्वाद भाजपा समर्थित एवं समर्पित उम्मीदवार मगलेश ठाकुर के साथ है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिला परिषद वार्ड ऊहल के विकास, जनहित और मजबूत नेतृत्व के लिए मगलेश ठाकुर के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि मगलेश ठाकुर पहले भी दो बार पंचायत प्रधान रह चुकी हैं तथा एक ईमानदार, मेहनती और जनसेवा के लिए समर्पित महिला प्रधान के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

धूमल  ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास, सेवा और जनसमर्पण की राजनीति करती आई है तथा पार्टी समर्थित उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे किसी भी भ्रम में न आएं और पूरी एकजुटता के साथ भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस भेंट और आशीर्वाद से जिला परिषद वार्ड ऊहल में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ अपने समर्थित एवं समर्पित उम्मीदवार मगलेश ठाकुर के साथ खड़ा है तथा सभी कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जुटेंगे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh