धर्मपुर एक्सप्रेस। बिझड़ी
जिला परिषद बिझड़ी वार्ड से आजाद उम्मीदवार परमजीत शर्मा उर्फ डैंफा बिझड़ी के लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। अपने चुनावी प्रचार में परमजीत शर्मा उर्फ डैंफा ने लोगों की मूलभूत सुविधाओं को अपने मेनिफेस्टो में शामिल किया है।
बिझड़ी वार्ड से आजाद उम्मीदवार परमजीत शर्मा उर्फ डैंफा ने कहा कि बिझड़ी के क्षेत्र में जिन गांवों तक सड़क सुविधा नहीं है वहां तक सड़क सुविधा दी जाएगी । वही बिझड़ी बाजार में सबसे ज्यादा महिलाओं को पेश आने वाले समस्या शौचालय की रहती है । उन्होंने कहा कि वह अपने खर्चे पर बिझड़ी में जीतने के बाद सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगे, ताकि बाजार में आने वाली महिलाओं को शौचालय की तलाश में इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आज दिन तक किसी ने भी बिझड़ी की शौचालय की इस समस्या का समाधान नही किया।
उन्होंने कहा कि अगर बिझड़ी की जनता उन्हें जिताकर जिला परिषद में भेजती है तो सबसे पहले बिझड़ी में शौचालय बनाना , हर घर तक सोलर लाइट देना , सड़क सुविधा लोगों को मुहैया करवाना, हर घर को डस्टबिन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जिला परिषद का मानदेय उन्हें मिलेगा उसे जनहित के कार्य में लगाया जाएगा वह अपने लिए वहां से एक रुपया भी नहीं रखेंगे। बिझड़ी वार्ड के आजाद उम्मीदवार परमजीत डैंफा ने लोगों से भरपूर मात्रा में अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






