धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमीरपुर, अणु में खेल सप्ताह शुरू हुआ। शुभारंभ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्री की अगुवाई में लगभग 500 खिलाड़ियों ने चिट्टे रुपी नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ में भाग लिया , चिट्टे व नशे के खिलाफ संकल्प को दोहराया।
इस मौके पर नरेंद्र अत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी के कार्यकाल में प्रदेश के विकास के साथ-साथ , प्रदेश में खेल व खिलाड़ी के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों को खिलाड़ियों के बीच में रखा, सभी युवाओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी को जन्मदिन की बधाई दी , उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। नरेंद्र अत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में खिलाड़ियों को सभी सरकारी विभागों में नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देना, बतौर मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल जी का प्रदेश में खेल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय रहा, जिससे प्रदेश में सैकड़ो खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली।
इस मौके पर प्रदेश फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, युवा नेता दीक्षित गौतम , अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी, योगासन में अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी यशोवर्धन, समेत लगभग 500 उत्कृष्ट खिलाड़ी मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




