धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के सदस्यों ने उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात कर जल्द काउंसिल की चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा। संस्था के सदस्यों ने कहा कि व्यक्ति विशेष द्वारा संस्था पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार है। संस्था कोई राजनीति का अखाड़ा नहीं बल्कि मानव कल्याण का सहारा है। संस्था किसी भी तहत की जांच के लिए पूरी तरह से तैयार है, लोकहित ही सर्वोपरि है तथा उसी ध्येय के साथ काम किया जा रहा है। संस्था का हर वर्ष आडिट किया जाता रहा है और इसकी रिपोर्ट भी उपायुक्त कार्यालय में दी जाती रही है। यह बात सीनियर काउंसिल के पूर्व प्रधान विजय कुमार पुरी एवं वरिष्ठ सलाहकार भगवान दास शास्त्री ने कही। बुधवार को संस्था के पदाधिकारी उपायुक्त से मिलकर चुनावों को लेकर पत्र सौंपने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि संस्था के चुनाव करवाने में किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई है। चुनाव के उतरे उम्मीदवार ने चुनाव करने में बार बार बाधा पहुंचाई और बाद में चुनाव को रदद करवा दिया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार पुरी ने बताया कि यह संस्था पूरी तरह से गैर राजनीतिक है और इसमें राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संस्था के पांच बार चुनाव हो चुके हैं और इसकी पूरी जानकारी उपायुक्त कार्यालय में समय-समय पर उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस संस्था के 15 सदस्य पंजीकृत है जो इस संस्था को चलाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो यह आरोप लगा रहे हैं कि इसमें करोड़ों का घोटाला किया गया है तो उन्हें बता देना चाहते हैं कि जब आपदा के समय मुख्यमंत्री को 21 लाख रूपए का चेक सौंपा था उसपर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने बताया कि पहले सब कुछ ठीक चलता, लेकिन 8 महीने पहले उक्त व्यक्ति को कुछ वृद्ध सदस्यों के साथ दुव्र्यवहार करने की वजह से संस्था ने प्रस्ताव पास कर निकाल दिया था। जब वह संस्था में थे तो उस समय उन्हें संस्था के कार्यों में किसी प्रकार का खोट दोष नजर नहीं आया, लेकिन जब उन्हें संस्था से निकाल दिया जो उन्हें संस्था के कार्य करने में दोष नजर आने लगा और घोटाले नजर आने लगे। उन्होंने बताया उनकी वजह से संस्था के सारे कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन अस्पताल में मरीजों को तीन समय दिया जाने वाला खाना बंद नहीं किया जाएगा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






