धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नादौन उपमंडल के गांव ग्वाल पत्थर के एएसएसडी पब्लिक स्कूल की मान्यता इस शैक्षणिक सत्र की समाप्ति यानि 31 मार्च 2026 से रद्द कर दी है।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित मामलों और अन्य अनियमितताओं के कारण इस स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जिला में कोई भी निजी शिक्षण संस्था आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण किए बिना स्कूल का संचालन प्रारंभ करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपनिदेशक ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को केवल मान्यता प्राप्त पाठशालाओं में ही दाखिल करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षण संस्था आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए बगैर ही शिक्षण संस्थान का संचालन आरंभ करती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि ऐसे निजी शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध आरटीई एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






