धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
व्यापार मंडल हमीरपुर में शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम हमीरपुर के कमिश्नर राकेश शर्मा से मुलाकात की। नगर निगम के साथ हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापार मंडल की तरफ से शहर की कई समस्याओं को रखा गया। सर्वप्रथम शहर में रेहड़ी फड़ी वालों के स्थानांतरण को लेकर बात हुई। स्थानांतरण के लिए व्यापार मंडल ने तीन जगह का सुझाव दिया है। इसमें एक ट्राला यूनियन, दूसरी जगह सब्जी मंडी तथा तीसरी भोटा चौक बताई है। इसके साथ व्यापार मंडल ने यह बात रखी कि जिनको भी रेडी फड़ी दी जाए वह हिमाचल के निवासी होने चाहिए। इसके साथ ही अतिक्रमण के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। व्यापार मंडल ने कहा कि नगर निगम को अतिक्रमण के खिलाफ नियमित कार्रवाई करनी होगी तभी शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा सकता है।
व्यापार मंडल ने हमीरपुर शहर की सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की भी बात रखी। व्यापार मंडल का कहना था कि शहर में लोगों की बहुत आवाजाही होती है और इसी बीच गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा होने से हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर दो पहिया वाहन यहां पर काफी तेज रफ्तार से निकलते हैं। इसके साथ ही शहर की सड़क जो कि बांबे है उसके संदर्भ में समय सारणी के इलेक्ट्रॉनिक गेट भी होनी चाहिए। वहीं शहर की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी की निगरानी की बात रखी गई है। सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि नगर निगम के कमिश्नर से मुलाकात की गई है। बैठकर शहर की मुख्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाधान पर भी बात रखी गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, अतिक्रमण और अन्य बातों पर विस्तार पूर्वक मंथन हुआ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






