धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हमारे आस्था अस्पताल में वर्ष 2007 से 2018 तक सभी पुराने चिकित्सीय अभिलेख (Medical Records) निर्धारित अभिलेख संरक्षण अवधि पूर्ण हो जाने के कारण नियमानुसार नष्ट (Destroy) किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया संबंधित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। जिन अभिलेखों की अब आवश्यकता नहीं है या जिनकी वैधानिक अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को अपने चिकित्सीय अभिलेख की प्रति की आवश्यकता हो, तो वह दिनांक 7/12/2025 तक अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर प्राप्त कर सकता है। इसके पश्चात उक्त अभिलेख स्थायी रूप से नष्ट कर दिए जाएंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






