आस्था अस्पताल हमीरपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

आस्था हॉस्पिटल पक्का भरो (हमीरपुर )द्वारा आम जनता के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आस्था अस्पताल पक्का भरो में लगाया जाएगा ।

शिविर में ओपीडी, चेकअप , बीपी , शुगर टेस्ट व दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही शिविर में ह‌ड्डियों और जोड़ों के दर्द से संबंधित समस्याओं के निःशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा ।

शिविर का संचालन प्रसिद्ध हड्‌डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ठाकुर द्वारा किया जाएगा।

 

शिविर में पीठ या गर्दन में दर्द, बाजुओं व टांगों में दर्द, कमजोरी या सुन्नपन,चलने में कठिनाई या लड़खडाहट (साइटिका दर्द), डिस्क की समस्या, पेन मैनेजमेंट, रीढ़ की हड्‌डी की चोट आदि समस्याओं से ग्रसित मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, यदि कोई मरीज इस कैम्प की पर्ची लेकर आएगा तो उसे Lab Test / MRI / CT पर 20% की छूट (Discount) दी जाएगी। यह कैंप रविवार 9 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लगाया जाएगा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh