जितनी जरूरत उतनी पकाएं खाद्य वस्तुएंः डॉ राजेश

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने विश्व खाद्य दिवस मनाया। इस वर्ष का विश्व खाद्य दिवस बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य के लिए हाथ मिलाना थीम पर आधारित रहा। तकनीकी विवि के होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में खाद्य वस्तुएं के स्टॉल लगाए। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा खाद्य वस्तुओं को तैयार कर ब्रिकी के लिए उपलब्ध करवाया। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने खाद्य वस्तुएं के स्टॉल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाई खाद्य वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि इस विश्व खाद्य दिवस पर संकल्प ले कि अपने घरों और आसपास अन्न की की बर्बादी नहीं होने देंगे। जरूरत के अनुसार की खाद्य वस्तु का घर में उपयोग करेंगे, ताकि पकाने के बाद अन्न बचकर बर्बाद न हो पाएं। इस मौके पर होटल प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक चंद्र वरुण, राहुल कौंडल, कुशल शर्मा और यशवीर भारद्वाज भी उपस्थित रहे। 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh