धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जहां सांसद अनुराग ठाकुर को बनाया गया है तो वहीं धर्मपुर से संबध रहने वाले नरेंद्र अत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बताया दे कि नरेन्द्र अत्री जो पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पूर्व मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के बहुत करीबी भी है। नरेंद्र अत्री युवाओं में खिलाड़ी के रूप में भी काफी प्रभावशाली रहे हैं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं का हमेशा मार्गदर्शन करते रहते हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






