अणु में दी सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने बुधवार को अणु स्थित बोर्ड के विश्राम गृह परिसर में उपभोक्ता जागरुकता एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने बोर्ड के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता नरेंद्र पाल अबरोल, सहायक अभियंता सौरभ राय और अन्य अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। सौर ऊर्जा के तकनीकी विशेषज्ञों और परियोजना से जुड़ी कंपनियों के अधिकारियों ने भी लोगों के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ता भी उपस्थित थे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh