ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया बुजुर्गों का सम्मान

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने कहा कि यह दिन हमारे वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित है, जिनके परिश्रम एवं योगदान के कारण ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1990 में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था और वर्ष 1991 से एक अक्तूबर को यह दिवस मनाया जा रहा है।

जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि यह दिवस वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने और उनके कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और उनके लिए कई विशेष सुविधाओं का प्रावधान भी किया है। वरिष्ठ नागरिकों को इनका लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. सचिन धीमान, स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक समन्वयक सलोचना, सेवानिवृत्त तहसील कल्याण अधिकारी राकेश पुरी और विभाग के अन्य अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित योजनाओं एवं विशेष सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वयोवृद्ध नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईटीआई हमीरपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh