धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी की एनसीसी यूनिट ने एएनओ डॉक्टर देवेंद्र सिंह बनियाल के नेतृत्व में ‘स्वच्छोत्सव -2025’ के ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ विषय के अंतर्गत राष्ट्रीय श्रमदान में भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स ने इस अवसर पर नाल्टी बाजार में सफाई अभियान चलाया तथा प्लास्टिक एवं दूसरे कूड़े की छंटाई की। छात्रों ने आम जनता तथा दुकानदारों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित किया ।
एनसीसी विश्व के सबसे बड़े संगठित युवा संगठनों में से एक है। इस समय भारत में लगभग 20 लाख एनसीसी कैडेट्स हैं। यह संगठन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में थल सेना, नौ सेना और वायु सेना तीन संभागों में बंटा हुआ है। देशभर में एनसीसी कैडेट्स को अनुशासित जीवन तथा सैन्य कार्यों की शिक्षा दी जाती है। इसके अतिरिक्त आपदा की स्थिति तथा सामाजिक कार्यों में भी इस संगठन का महत्वपूर्ण योगदान है।
विद्यालय में आयोजित श्रमदान में अंकिता , तनिका, गौरी, प्रत्यूष, तनिष, अभिनव, साहिल भाटिया, साहिल धीमान सहित 46 एनसीसी कैडेट्स एवं ए एनओ डॉ देवेंद्र सिंह वनियाल, विद्यालय के प्रवक्ता भौतिक विज्ञान संजीव कुमार, वोकेशनल टीचर संजय कुमार, संजीव कुमार एवं कमल किशोर ने भी भाग लिया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






