सांसद अनुराग ठाकुर की पहल एनसीईओ हमीरपुर के सुचारू संचालन में मनोज अवाती का उत्कृष्ट योगदान: नरेन्द्र अत्री 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हमीरपुर में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से व हमीरपुर के पांचवी बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विशेष प्रयासों से लगभग 3.5 वर्ष पहले स्थापित हुआ है, और हमीरपुर में इस विशेष पहल को सुचारू संचालन में प्रारंभ से ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा नियुक्त किए हैं।  उपनिदेशक मनोज अवाती का विशेष योगदान रहा है, और उप निदेशक मनोज अवाती के इस कार्यकाल में इनके सक्षम नेतृत्व व प्रबंधन क्षमता के चलते इस केंद्र से प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से हमीरपुर सहित प्रदेश व देश के विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर हमीरपुर , प्रदेश प्रदेश का नाम रोशन कर इस पहल को सार्थक सिद्ध किया है। वर्तमान में अब हमीरपुर में सेवाएं देने के उपरांत मनोज अवाती स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय , दिल्ली में सेवाएं देंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले उपनिदेशक मनोज अवाती व परिवार के सम्मान में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल व सामाजिक संघो के प्रतिनिधियों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए व उनके योगदान को याद किया। किसी कड़ी में सामाजिक संस्था यस, हिमाचल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे नरेन्द्र अत्री ने मनोज अवाती व परिवार का शाल टोपी व स्मृति से सम्मानित कर अभिनंदन किया व हमीरपुर में इस संस्थान के सुचारू संचालन में मनोज अवाती के योगदान को याद किया । आगामी दायित्व हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर जूडो कोच दिव्या कुमारी, बैडमिंटन कोच प्रेम ठाकुर, प्रदेश फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, नेहा सूद,परशुराम अवार्डी पहलवान, रेसलिंग कोच जॉन चौधरी, हॉकी कोच पिंकी चौहान , कुश्ती कोच हरप्रीत, रिंकू शर्मा आदि गणमान्य भी मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh