भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को एसडीएम ने दी फौरी राहत राशि

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोरंज 

भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए विधायक सुरेश कुमार के निर्देशों पर भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल भी मौजूद थे।

 

इस दौरान, भ्याड़ गांव में घर गिरने से प्रभावित परिवारों – प्रवीण कौशल, कौशल्या देवी और जसवंत सिंह को ₹5-5 हज़ार की फौरी राहत राशि और तिरपाल दिए गए। इसी तरह, पपलाह के कोट मसंदा में घायल हुईं सुनीता देवी और सुशील कुमार को भी अस्पताल में उपचार के लिए ₹5-5 हज़ार की आर्थिक सहायता दी गई।

 

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि विधायक सुरेश कुमार के निर्देश पर सभी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है और पटवारी फील्ड में रहकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिले।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh