हिमालयन एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स सोसाइटी के असलम खान प्रधान चुने गए

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा में एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु हिमालयन एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स सोसाइटी सुजानपुर टिहरा का गठन किया गया। जिसमें विशेष रूप से हिमाचल एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मीना शर्मा एवं क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र पोंग डैम के प्रभारी राकेश कुमार वालिया ने शिरकत की ।

हिमाचली परंपरा अनुसार आम सभा में मौजूद सदस्यों ने मीना शर्मा एवं राकेश कुमार वालिया को हिमाचली टोपी, हिमाचली शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुजानपुर टिहरा में स्थित नूर पैलेस के मैनेजिंग डायरेक्टर असलम खान को सर्वसम्मति से हिमालयन एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स सोसाइटी सुजानपुर टिहरा का प्रधान चुना गया। इसके अलावा सुरेंद्र कौशल उपप्रधान ,अमन कुमार महासचिव, रमन काले सहसचिव, अल समीर कोषाध्यक्ष चुने गए । इसके अलावा राजेश कुमार एवं अनुज कुमार कार्यकारी सदस्य चुने गए।

हिमालयन एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स सोसाइटी सुजानपुर टिहरा के प्रधान असलम खान ने बताया कि जिला हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा में एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु हिमालयन एडवेंचर वॉटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स सोसाइटी सुजानपुर टिहरा कार्य करेगी। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा सोसायटी सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh