सुक्खू सरकार ने किया काम, भाजपा ने किया सिर्फ कैमरा-शो: रिषभ भारद्वाज

धर्मपुर एक्सप्रेस। चकमोह

 

एनएसयूआई चकमोह के पूर्व अध्यक्ष रिषभ भारद्वाज ने वीरवार को प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर  द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल राजनीतिक नौटंकी साबित हुई है। जब पूरा हिमाचल आपदा की मार झेल रहा था, तब भाजपा के नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने और बयानबाजी करने में व्यस्त थे, जबकि मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू  खुद प्रभावित परिवारों के बीच खड़े होकर राहत और पुनर्वास कार्यों का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि तथ्य यह हैं कि प्रदेश में आपदा से 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल नाममात्र की सहायता दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू  ने प्रदेश सरकार की ओर से 4,500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया।  प्रत्येक मृतक परिवार को 9 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता, बेघर परिवारों को स्थायी मकान बनाने के लिए मदद और किसानों-बागवानों को फसल हानि पर राहत प्रदान की गई।

आपदा राहत कोष में जनता से मिले 200 करोड़ रुपये से अधिक योगदान को पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुँचाया गया। मुख्यमंत्री कई दिनों तक मैदान में मौजूद रहे और खुद राहत कार्यों की निगरानी की।

रिषभ भारद्वाज ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर  को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह उस समय कहाँ थे जब लोग मलबे में दबे थे और सैकड़ों परिवार बेघर हो चुके थे? क्या सांसद महोदय उस समय सिर्फ दिल्ली की सियासी गली-गलियारों में घूम रहे थे?

केंद्र सरकार का सहयोग करना उसका संवैधानिक कर्तव्य है, कोई “एहसान” नहीं। भाजपा के नेताओं को हिमाचल की पीड़ा पर राजनीति करने से बचना चाहिए और जनता को भ्रमित करने के बजाय प्रदेश सरकार के प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हकीकत यही है कि मुख्यमंत्री सुक्खू  ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिमाचल की जनता का हाथ नहीं छोड़ा और जब तक पुनर्वास कार्य पूरे नहीं हो जाते, उनका संघर्ष जारी रहेगा ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh