धर्मपुर एक्सप्रेस। भोरंज
लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की ग्राम पंचायत धीरड़ के गांव धीरड़ में सुनील कुमार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इससे लगभग एक लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है और प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने प्रभावित परिवार को यह राहत राशि प्रदान की।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






