भारतीयता का लोहा दुनिया में मनवाया मेजर ध्यानचंद ने : नरेन्द्र अत्री

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर एक घंटा खेल के मैदान में तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस महोत्सव पूरे देश के विभिन्न भागों में चल रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में साई खेल उत्कृष्टता केंद्र,हमीरपुर में भी राष्ट्रीय खेल दिवस, जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। मनाने के साथ फिटनेस महोत्सव व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेलों में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके नरेन्द्रअत्री ने खेल एवं फिटनेस महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभ आरंभ किया।

इस अवसर पर उनके साथ साई के डिप्टी डायरेक्टर मनोज अवाती जिला खेल एवं युवा सेवा अधिकारी विवेक वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो खिलाड़ियों -युवाओं‌ व अभिभावकों को संबोधित करते हुए नरेंद्र अत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर भारत के सपूत मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल के दम पर भारतीयता का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। एक नहीं अनेकों बार ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की श्रेष्ठ सिद्ध की। उनका पूरा जीवन वर्तमान व आने वाली पीढियां के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उन्होंने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी संस्कृति क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर की इस पहल का अनुसरण आज पूरा राष्ट्र कर रहा है।

इस मौके पर संस्थान के प्रभारी एवं उपनिदेशक मनोज अवाती ने संस्थान की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। मुख्य रूप से मौजूद नरेंद्र अत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर टोपी पहनकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर बैडमिंटन में भारत की सीनियर नंबर वन रैंक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मानसी सिंह, सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को शॉल टोपी स्मृति चिन्ह व उपहार देकर भी सम्मानित किया गया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh