धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन सत्र आज संध्या खेल परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (1905–1979) की जयंती को समर्पित रहा और खेलभावना, टीमवर्क तथा फिटनेस को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित रहा।
कार्यक्रम का आरम्भ संध्या 5:00 बजे संस्थान के खेल परिसर (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संस्थान के सचिव श्री मेहर चंद नेगी ने की। और संस्थान के अध्येताओं, सह-अध्येताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के प्रारंभ के बाद प्रतिस्पर्धाओं की औपचारिक शुरुआत की गई। इसके उपरांत बैडमिंटन, और टेबल टेनिस, जैसी विधाओं में मैत्री मुकाबले आयोजित हुए जिनमें प्रतिभागियों ने अनुशासन, समन्वय और खेलभावना का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
उद्घाटन सत्र के बाद प्रतिस्पर्धाएँ चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएँगी। विस्तृत कार्यक्रम और परिणाम संस्थान की आंतरिक सूचना प्रणाली/नोटिस बोर्ड पर जारी किए जाएँगे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के खेल सचिव केसर सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और सहयोगी विभागों/समितियों का आभार व्यक्त किया तथा संस्थान परिवार द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित खेल गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के संकल्प को पुनः रेखांकित किया गया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






