धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की सच की राजनीति से भयभीत है।जिस तरह से भाजपा नेता संसद में राहुल गांधी को कुर्तक देकर निशाना बना रहे हैं वह यह साबित करता है कि भाजपा नेताओं को राहुल गांधी फोबिया हो गया है।
दीपक शर्मा ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है।कुछ नेता मोदी की नजरों में बने रहने के लिए राहुल गांधी को गाली देकर अपनी राजनैतिक दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि भाजपा राहुल गांधी के सीधे हमलों से इतनी भयभीत है कि कुछ सांसदों को निम्न स्तर की बयानबाजी पर उतार रही है। दीपक शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी इस तरह के निम्नस्तर के हमलों से घबराने वाले नहीं हैं।यह वो परिवार है जिसने देश की एकता और अखंडता की खातिर अपने सीने पर गोलियां खाई हैं।उनके इस तरह के पूर्वाग्रह से ग्रसित बयानों से कांग्रेस पार्टी विचलित होने वाली नहीं है।
दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह की निम्नस्तरीय बयानबाजी भाजपा नेता कर रहे हैं उसका उनकी ही भाषा में मुंह तोड़ जवाब कांग्रेस दे सकती है लेकिन राहुल गांधी जी ने हमको सिखाया है कि नफरत और हिंसा का जवाब प्यार -मुहब्बत से दो। उन्होंने कहा कि भाजपा की समाज विरोधी, देश विरोधी सोच से देश तबाह हो रहा है। देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग चरम सीमा पर है।अदानी -अंबानी की दलाली के चक्कर में देश की जनता के हितों पर डाक डाला जा रहा है।देश की मूलभूत ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के उदेश्य से धर्म,जाती क्षेत्रवादी के मुद्दों को उठा कर भटकाया का रहा है।दीपक शर्मा ने कहा कि इन सब के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सच को सच कहने से नहीं डरेगा और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




