डबरेड़ा में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता बैठक, 300 परिवारों को डस्टबिन वितरित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

टोणी देवी ब्लॉक के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत डबरेड़ा में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस अभियान में लंबलू क्षेत्र से बीडीसी सदस्य कैप्टन तिलक राज शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

कैप्टन तिलक राज शर्मा पिछले लंबे समय से गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वे न केवल जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं जैसे वाटर कूलर,डस्टबिन और पानी की टंकियां भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

 

आज की बैठक में उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ जल एवं स्वच्छ वातावरण की महत्ता को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने कहा, “आओ हम सब मिलकर अपने क्षेत्र का स्वच्छता और विकास में सहयोग दें।” इस मौके पर ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

कैप्टन तिलक राज शर्मा द्वारा मौके पर श्री बाला जी हनुमान मंदिर तामला कुंड के लिए वाटर कूलर,संतोषी माता मंदिर लंबलू के लिए पानी की टंकी ब डुगली,डबरेडा गांव के लगभग 300 परिवारों को डस्टबिन वितरित किए गए, जिससे लोग अपने घरों और आस-पास की साफ-सफाई को लेकर अधिक सजग हो सकें डस्टबिन पाकर ग्रामीणों ने भारत सरकार व कैप्टन तिलक राज शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh