रजत कपूर ने 15th राष्ट्रीय पावरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल किया अपने नाम

धर्मपुर एक्सप्रेस। पालमपुर 

हरियाणा के करनाल में आयोजित 15th राष्ट्रीय पावरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता रॉ 2025 में हिमाचल प्रदेश में ज़िला काँगड़ा के पालमपुर से संबंध रखने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों रजत कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। रजत कपूर ने 15th राष्ट्रीय पावरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता रॉ 2025 में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है और साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए मेडल जीत कर रजत कपूर 4th बार नेशनल चैंपियन बन गए है ।

बता दें कि रजत कपूर इस से पहले भी बहुत सी प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश के लिए मेडल जीत कर लाए है। 2023 में UAE में हुई इंटरनेशनल पावरलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2023 में रजत कपूर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए मेडल जीत था जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उनकी पीठ थपथपाई थी ।

रजत कपूर ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे मुख्य कोच निखिल गौतम का मार्गदर्शन और अथक परिश्रम भी सराहनीय है, जिनकी मेहनत ने इस खिलाड़ी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh