डॉ. सिकंदर ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों पर भी हुई चर्चा

धर्मपुर एक्सप्रेस। समीरपुर 

राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने धूमल  का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में सुजानपुर मंडल अध्यक्ष और बमसन मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh