बंद स्कूलों के भवनों के उपयोग के लिए शिक्षा विभाग से करें संपर्क

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

 एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला में बंद या मर्ज हुए सरकारी स्कूलों के भवनों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इन्हें अन्य विभागों के कार्यालयों एवं संस्थानों हेतु आवंटित किया जा सकता है।

जिला के सभी कार्यालय प्रमुखों को इन खाली भवनों की सूची उपलब्ध करवाते हुए एडीसी ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई विभाग इन भवनों का उपयोग अपने कार्यालय या संस्थानों के लिए करना चाहता है तो इसके लिए सीधे शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh