एसजेवीएनएल ने करोट स्कूल में दिया स्वच्छता का संदेश

धर्मपुर एक्सप्रेस। नादौन 

धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर निगम के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपनी आम दिनचर्या में स्वच्छता को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सांस्कृतिक दल के लोक कलाकारों ने राजीव जस्सल के नेतृत्व में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा कूड़े के सही निष्पादन के बारे में जागरुक किया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh