तीनों युद्धों के जांबाज मझीन के 88 वर्षीय पूर्व सैनिक के निधन पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

धर्मपुर एक्सप्रेस। मझीण

उपमंडल ज्वालामुखी की उप तहसील मझीण गांव मैत्रेड के 88 वर्षीय पूर्व सैनिक हवलदार मेहर सिंह का मंगलवार शाम अचानक देहांत हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि मेहर चंद 18 वर्ष की आयु में मार्च 1957 में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे तथा चौबीस साल सेवा के बाद 1981 में रिटायर हुए थे। अपनी सेवा काल में मेहर चंद 1962 भारत चीन युद्ध व 1965 और 1971 भारत पाक युद्धों का सक्रिय हिस्सा रहे थे। बुधवार को अंतिम हुआ जिस में थल सेनाध्यक्ष की ओर से कैप्टन सुखवीर सिंह राणा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सूबेदार मेजर माधो राम, नायब सूबेदार दिलबाग, हवलदार बलवंत, हवलदार ओंकार, हवलदार कुलदीप के इलावा इलाके के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh