सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने झनिक्कर में जांचा 35 लोगों का स्वास्थ्य

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाते हुए सुजानपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारीं गांव झनिक्कर मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया ।

अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने स्वास्थ्य जांच शिविर मे 35 लोगों की स्वास्थ्य जांच व रक्तजांच की । लोगों को उपचार सलाह व दवाईयों का वितरण भी निशुल्क किया गया ।

डॉ शिवानी ने अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरूक किया । शिविर मे फार्मसिस्ट के रूप मे पूजा, लैब टेक्निशन प्रवीण व चालक रजनीश ने डॉ शिवानी के नेतृत्व मे अपनी सेवाए प्रदान की ।

स्थानीय गांववासियों, पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया व धन्यवाद किया ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh