धर्मपुर एक्सप्रेस। मंडी
देश की सैलीब्रिटी पंचायत प्रधान रही और ओरिएंटल फाऊंडेशन की संस्थापक पत्रकार जबना चौहान की मां धर्मी देवी मर्डर कांड के दो आरोपियों को गोहर पुलिस ने वीरवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने पहले ही थाने से छोड़ दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।अब उन्हें तेईस तारीख को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वही पुलिस ने शिकायत में दर्ज और मामले में संलिप्त बताई जा रही एक अन्य महिला को अभी तक हिरासत में नहीं लिया है। उक्त मामला तकरीबन सात माह पुराना है और शुरू से ही पुलिस की कार्यप्रणाली ढुलमुल रही है।मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हाल ही में अग्रिम जमानत रिजेक्ट होने उपरांत मंडी से हिरासत में लिया था। जबकि मामले में संलिप्त बताई जा रही चौथी महिला अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गत बुधवार को इस मामले के तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जा फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। बता दें कि धर्मी देवी घटना उपरान्त कोमा में जाने से वह 6 माह तक आई.जी.एम.सी. में जिंदगी और मौत से जूझने उपरांत उनकी मौत हुई तो इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 व 302 लगने पर आरोपियों ने डर के मारे माननीय जिला सत्र न्यायाधीश मंडी के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया जिसे माननीय मंडी के न्यायालय ने खारिज कर दिया था।
मजबूरन पुलिस को इस मामले के तीनों आरोपियों सुरेश उर्फ नरेश, केसरी देवी तथा उनके बेटे घनश्याम को हिरासत में लेना पड़ा था।
थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ठाकुर ने कहा कि रिमांड पर लिए एक आरोपी मौके पर नहीं था ना ही उसके खिलाफ कोई साक्ष्य है जिसके चलते उसे थाने से छोड़ दिया है । वही 2 आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड सुंदरनगर कोर्ट से मिला है।एक अन्य महिला बिशनी देवी से भी पूछताछ की जाएगी ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






