धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला मुख्यालय हमीरपुर पर कांग्रेस पार्टी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर के उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि आज सभी जिला के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर भारत के पहले प्रधान मंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी को याद किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी बच्चों से प्यार करते थे और यही कारण है कि उनके जन्म दिवस को बल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने कहा कि नेहरू जी का भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में योगदान को नहीं भुलाया जा सकता ,इस संघर्ष के दौरान वो पूरे 17 साल जेलों में बिताए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ पुष्पेंद वर्मा, देवीदास शहंशाह, तेजनाथ तेज, रत्न चंद डोगरा,राजेश पठlनीयl, राकेश शर्मा, शशि दत्त,अंशुल शर्मा ,मुकेश,हर्ष कालिया,अरविंद बनयाल, व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh



