धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
गांधी चौक पर 8 9 और 10 को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा करेंगे जो कि समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पहुंचेंगे।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने बताया कि सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें मैदान उपलब्ध करवाने के लिए सभी को साथ आना होगा। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भी प्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से बॉक्सर खिलाड़ी भाग लेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






