हिम अकैडमी स्कूल ने ग्राम पंचायत दडूही के लिए डोनेट की व्हीलचेयर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

आज हमीरपुर के साथ लगते पंचायत दडूही में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल ने ग्राम सभा में आने के लिए डिसएबल लोगों को व्हीलचेयर डोनेट की उसके लिए ग्राम पंचायत की प्रधान उषा बिरला ने हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज लखनपाल सहित स्कूल प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद किया है। उषा बिरला ने कहा की ग्राम पंचायत में होने वाले ग्राम सभा एवं कोरमो में आने के लिए जो लोग चल फिर नहीं सकते जिनको आने में असुविधा होती थी उनके लिए व्हीलचेयर का प्रावधान किया गया है पंचायत प्रांगण तक पहुंचाने के लिए व्हीलचेयर के लिए एक रोपवे का भी निर्माण किया गया है। उषा बिरला ने कहा पंचायत में बहुत से ऐसे डिसएबल लोग रह जाते हैं जो कि पंचायत कार्यालय तक पहुंचाने के लिए असमर्थ होते थे उनके लिए या एक अच्छी पहल हिम अकादमी पब्लिक स्कूल द्वारा की गई है।

पंचायत प्रधान उषा बिरला ने कहा कि वह चाहते हैं कि पंचायत का हर वर्ग के लिए पंचायत की तरफ से उनका कार्यालय आने तक हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसके लिए पंचायत हर स्तर पर प्रयास करते रहती है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh